फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी के शंभूनाथ मंदिर में शुरू हुआ गणेश महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के प्राचीन शंभूनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार से श्रीगणेश महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना हुई। हवन यज्ञ के बाद आरती भी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त शंभूनाथ मंदिर पहुंच गए। गणेश महोत्सव स्थल पर पंडित विशोक शर्मा ने भक्तों के सहयोग से विशेष पूजन के बाद श्री गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना की। हवन स्थल पर विभिन्न प्रकार की दालों से नव गृह की आकृति बनाई गई उसके बाद विशेष पूजा और हवन यज्ञ हुआ। इस दौरान भोग लगाकर आरती भी की गई। श्रीगणेश महोत्सव सेवा समिति बिलारी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की शाम को शंभूनाथ मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव भी शुरू हो गया। हापुड़ से आए नीरज एंड पार्टी के कलाकारों ने नौ देवियों के कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना और विशेष हवन यज्ञ में सचिन गुप्ता एडवोकेट, अमित सिन्हा, अरविंद सिंह पप्पू, ज्ञान स्वरूप सिंघल, अनूप गुप्ता, सिंटू सिंह, दीपक यादव, विक्की सक्सेना, मयंक गुप्ता, महेश चंद्र, सुमित ठाकुर, प्रेम सहाय गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें