बकरा ईद पर महानगर में स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण रोकने को नगर निगम की 30 टीम लगेंगी। टीम पशुओं के अवशेष उठवाकर उनको कूड़ा संग्रह केंद्र पर गहरे गड्ढ़े में दबवाएंगी। शासन के निर्देश के बाद निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
शासन ने बकरा ईद पर सफाई का विशेष ध्यान रखने के विशेष आदेश दिए हैं। उसकेचलते नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बकरा ईद से पहले जहां ईदगाह पर सफाई कराई जा रही है, वहीं ईद केदिन कुर्बानी केबाद पशुओं के अवशेष उठवाने को विशेष इंतजाम कराए जा रहे हैं। उसकेलिए नगर निगम की 30 टीमों को लगाया जाएगा। नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि हमने प्रत्येक घंटे पशु अवशेष उठवाने की व्यवस्था की है। अवशेषों को चयनित स्थान पर ही एकत्रित कराया जाएगा। क्षेत्र में चूना और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। पशु अवशेषों को कूड़ा संग्रह केंद्र पर गहरे गड्ढ़ों में रसायन डालकर दबवाया जाएगा, जिससे वह प्रदूषण न करें। निगम की टीम ईद केपहले दिन से ही काम पर लग जाएंगी।