फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर बीडीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक बिलारी में ग्राम पंचायतों पर पंचायत सचिवों की तैनाती संबंधी सूची एक माह में दो बार बदले जाने पर ग्राम प्रधान भड़क गए। ग्राम प्रधानों ने अचानक पंचायतों के सचिव बदले जाने से ग्राम विकास को प्रभावित करने का मामला बताया। प्रधानों ने अपनी सहमति से पंचायतों पर सचिवों की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ब्लॉक कार्यालय परिसर में ग्राम प्रधान संगठन की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में संगठन के ब्लॉकाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि 20 जून को बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों पर जो पुराने सचिव तैनात थे उनकी तैनाती में बीती 22 जून को डीपीआरओ की ओर से दिए गए आदेश के तहत बदलाव कर दिया गया। बाद में बीती 17 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक और आदेश जारी कर ब्लॉक की सभी 81 ग्राम पंचायतों के सचिवों में भारी बदलाव कर दिया। अब डीपीआरओ के नए आदेश के तहत ग्राम प्रधानों पर नए पंचायत सचिवों के साथ बैंकों में खाता खुलवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
प्रधानों का कहना है कि बार-बार पंचायत सचिव को बदलने से ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और नए सचिवों को नई आवंटित पंचायत की भौगोलिक स्थिति समझने में समय लगता है। बैठक के बाद सभी ग्राम प्रधान बीडीओ कार्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बीडीओ सुधा आर्या ने कहा कि वह नए पंचायत सचिवों के साथ खाते खुलवा लें। बाद में प्रधान जैसा चाहेंगे उसी हिसाब से उनका पंचायत सचिव बदल दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अनुराग चौधरी बहादरपुर, कल्यान सिंह सहसपुर, डा. अनीस अहमद थांवला, वेदपाल सिंह खाबरी अव्वल, फरजंद खां देवीपुरा नगला, उदयवीर सिंह धर्मपुर कलां, पूरन सिंह हरौरा, जलीजान मैथरा, राजेश्वर सिंह भगतपुर मिर्जा, सुरेंद्र सिंह मनकूला, कय्यूम हुसैन बिचौला, वीरपाल यादव खाता हमजापुर, होरी सिंह लखनैटा, ब्रह्मपाल सिंह मल्लपुर भवानी, कल्लू सिंह डारनी, राजवीर सिंह पैगारफातपुर, महेंद्र सिंह खबरिया हुलासनगर, सीटू सिंह भगतपुर पहली, महीपाल सिंह बिचैटा काजी, बाबू हुसैन बीरमपुर, रविंद्र सिंह यादव धर्मपुर रत्ता, नकुल यादव मिठनपुर मौजा आदि रहे।
विज्ञापन


न्यायपंचायत को आधार मानकर आवंटित हुईं हैं पंचायतें
बिलारी। ब्लॉक बिलारी के एडीओ पंचायत राजीव सक्सेना का कहना है कि जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह की ओर से 17 जुलाई को जारी आदेश में सभी 81 ग्राम पंचायतों में नए सचिवों की तैनाती का जो आदेश किया गया है वह सही है। डीपीआरओ ने न्यायपंचायतों को आधार मानकर पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायतें आवंटित की हैं अर्थात् नए आदेश में जो ग्राम पंचायतें जिस सचिव को आवंटित हुई हैं वह सभी किसी एक ही न्याय पंचायत क्षेत्र में आती हैं। एडीओ पंचायत ने बताया कि सभी नए तैनात पंचायत सचिवों को डीपीआरओ के आदेश के पालन में ग्राम प्रधानों का संबंधित बैंक शाखाओं में संयुक्त खाता खुलवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें