फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार भारती ने किया पदम्श्री बाबा योगेंद्र का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। संस्कार भारती बहजोई, मेरठ प्रांत के राष्ट्रीय संरक्षक/संस्थापक व मुख्य अतिथि पदम्श्री बाबा योगेंद्र के पहली बार नगर आगमन पर नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर के विभिन्न संगठनों की ओर से बाबा योगेंद्र को पुष्पमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर के बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित किए गए नागरिक सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा व हिंदू जागरण मंच तथा संस्कार भारती के स्थानीय पदाधिकारी व सदस्यों समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पदम्श्री बाबा योगेंद्र को पगड़ी व माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके सम्मान में अपनी रचनाओं की पंक्तियां पढ़ीं। कार्यक्रम के दौरान महाकवि गोपालदास नीरज को याद किया गया। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डा. राजीव लोचन शर्मा ने व संचालन डा. सौरभकांत शर्मा ने किया। इस मौके पर किशोर गुप्ता दीपक गोस्वामी चिराग, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू समेत कमल कुमार कमल, ललित मोहन शर्मा, कपिल दीवाना, सचिन कुमार, वंदना व बबिता शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें