फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साग एवं सब्जियों की कीमतों में महंगाई का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थोक मंडी में साग एवं सब्जियों की आवक गिरने से कीमतों में तेजी आ गई है। आलू-प्याज छोड़कर बाकी सभी साग एवं सब्जियां महंगी हो गई हैं। पखवाड़े भर पहले तक 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 30 रुपये किलो पहुंच गया है। बारिश शुरू होते ही अधिकांश सब्जियां लोगों की थाली से गायब होने शुरू हो जाएंगी।
मुरादाबाद में अधिकांश सब्जियों की लोकल आवक होती है। थोक मंडी में औसतन दो हजार से 2200 कुंतल सब्जियों की आवक हो रही है। हफ्ते भर पहले तक आवक तीन हजार कुंतल रोजाना था। थोक कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय साग एवं सब्जियों का सीजन खत्म होेने वाला है। बाहर से आने वाली सब्जियां काफी महंगी हैं। मंडी रोड स्थित फुटकर सब्जी विक्रेता नरेंद्र कुमार के मुताबिक सब्जियों की कीमतों में तेजी आने से खपत पर असर पड़ने लगा है। लोगों के घरों की सब्जियों कम होने लगी हैं। नरेंद्र कुमार के मुताबिक आलू और प्याज 20 से 25 रुपये किलो है। जबकि टमाटर 30 रुपये और खीरा 40 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित फुटकर सब्जी विक्रेता राशिद के मुताबिक मटर 100 रुपये, बीन 100 रुपये, फूल गोभी 60 रुपये किलो बिक रही है। ये सब्जियां उत्तराखंड से आ रही हैं। लोकल भिंडी 30 रुपये, शिमला मिर्च 60 रुपये है। जून आखिर तक स्थानीय सब्जियां खत्म हो जाएंगी। बारिश शुरू होते ही पालक, तुरई और लौकी के साथ अन्य सब्जियां भी खत्म हो जाएंगी। इससे बाहर की सब्जियां आएंगी और उपभोक्ताओं के बजट पर भारी पड़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें