फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार से 70 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ में बेहोशी की हालत में मिला ठेकेदार पप्पी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मेरठ से अपने घर अगवानपुर लौट रहे ठेकेदार से जहर खुरानों ने चाय पिलाकर 70 हजार रुपये लूट लिए। ठेकेदार गढ़ में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने परिजन गढ़ पहुंच गए और ठेकेदार को घर ले आए। होश आने पर उसने आपबीती सुनाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी पप्पी बिल्डिंग ठेकेदार है। वह मेरठ में मकान का निर्माण करा रहा है। वह अगवानपुर आस पड़ोस के गांवोें से मजदूरों को मेरठ लेकर जाता है। शुक्रवार रात वह मेरठ से पेमेंट लेकर अपने घर लौट रहा था। वह मेरठ से गढ़ तक एक निजी में सवार हुआ था। गढ़ से मुरादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास आकर दो युवक खड़े हो गए। उसने बताया कि दोनों युवकों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। उन्होंने पप्पी से बताया था कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को चाय पीने के लिए दे दी। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जहर खुरान उसकी जेब से 70 हजार रुपये, सामान और मोेबाइल लूट कर फरार हो गए। गढ़ में बेहोशी की हालत में मिले पप्पी को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां होश आने पर उसने परिजनों का मोबाइल नंबर बताया। जानकारी मिलने पर परिजन गढ़ पहुंच गए। वह पप्पी को लेकर अगवानपुर आ गए। पप्पी ने बताया कि उसकी जेब में 70 हजार रुपये थे। वह पेमेंट लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें