फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी को लगेगा छूटे 4053 हेल्थ वर्करों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में टीकाकरण से छूटे हेल्थ केयर वर्करों के लिए एक मौका और है। छूटे 4053 स्वास्थ्य कर्मियों को पंद्रह फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इसी दिन 479 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। इससे पहले 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। सेहत महकमे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में काम करने वाले 18069 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इसमें आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी शामिल हैं। अलग-अलग तारीखों में हुए टीकाकरण के छह दिवसों में 77 फीसदी हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जा चुका है। करीब 23 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को अभी टीका नहीं लग पाया है। जिले में इनकी संख्या 4053 है। इन छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का पंद्रह फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा। पंद्रह फरवरी को ही इन छूटे कर्मियों के साथ 479 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने की तैयारी है। पोर्टल पर पंजीकृत तीस फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए टीकाकरण के 38 सत्र आयोजित करने की तैयारी है।
- कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने से रह गए स्वास्थ्य कर्मियों को पंद्रह फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस दिन 16 जनवरी को टीका लगवाने वाले हेल्थ केयर वर्करों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तारीख में कितने हेल्थ केयर वर्करों को लगा टीका
तारीख------संख्या
16 जनवरी----479
22 जनवरी----2031
28 जनवरी----3066
29 जनवरी----3282
04 फरवरी----3224
05 फरवरी----1934
नोट: 5 फरवरी को 714 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगा।
हेल्थ केयर वर्करों की दूसरी डोज का शेड्यूल
- 15 फरवरी, 19 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी, 04 मार्च, 05 मार्च, 15 मार्च,
फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण का शेड्यूल
- 11 फरवरी, 12 फरवरी, 18 फरवरी, 22 फरवरी
फ्रंटलाइन वर्करों की दूसरी डोज का शेड्यूल
- 05 मार्च, 16 मार्च, 12 मार्च, 18 मार्च, 22 मार्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें