फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत, तीन की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की बीमार स्वास्थ्य सेवाओं को इलाज की जरूरत है। इसके लिए जिले को विशेषज्ञ डॉक्टर चाहिए। आठ सीएचसी पर 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत है, लेकिन तैनाती सिर्फ तीन डॉक्टरों की है। वहीं कुल स्वीकृत 130 पदों की तुलना में महज 64 डॉक्टरों की तैनाती है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों के मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले में मरीजों की सुविधा के लिए ग्रामीण इलाकों में सीएचसी और पीएचसी के साथ उप केंद्र, हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। जहां मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती है। स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाले ये केंद्र डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। जिले की सीएचसी-पीएचसी के लिए डॉक्टरों के 130 पद स्वीकृत हैं। इसमें चालीस विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं, लेकिन तैनाती सिर्फ 64 डॉक्टरों की है। विशेषज्ञ डॉक्टर केतौर पर कांठ और ठाकुरद्वारा सीएचसी में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती है, जबकि बिलारी में एनस्थेटिस्ट की तैनाती है। ऐसे में ये ग्रामीण इलाकों में मरीजों की सेहत एमबीबीएस डॉक्टरों के हवाले हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल या प्राइवेट अस्पतालों की दौड़ लगाते हैं।
- डॉक्टरों की कमी के संबंध में कई बार शासन को पत्र लिखा जा चुका है। तीन फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में एक-एक विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती है। हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती की है। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन आने वाली स्वास्थ्य सेवाएं
- 08 सीएचसी
- 31 पीएचसी
- 256 सब सेंटर
- 54 वेलनेस सेंटर
एक सीएचसी पर पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद
मुरादाबाद। सीएचसी पर पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इसमें फिजीशियन या बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन या आर्थो सर्जन, पैथोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में प्रभारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें