फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 3.87 लाख वोटरों के नाम कटे, सबसे ज्यादा नगर विधानसभा से

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन ने मंगलवार को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया। एसआईआर अभियान के तहत जिले के 3.87 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा नगर विधानसभा क्षेत्र के 1.12 लाख वोटर हैं। नो मैपिंग के मामले में 1.96 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। अब इन मतदाताओं को छह फरवरी तक जन्मतिथि सहित अन्य साक्ष्य देने होंगे। साक्ष्य नहीं देने पर इनके नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। ऐसे में नाम कटने वाले वोटरों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


जिले में 2003 की सूची के अनुसार कुल 24.59 मतदाता थे। एसआईआर अभियान के दौरान 387611 लाख मतदाता एएसडीडी सूची में डाले गए। इसमें मृतक, दूसरे स्थानों पर शिफ्ट, अनुपस्थित और डबल मतदाता भी शामिल थे। एएसडीडी मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। जांच के दौरान 1.7 लाख मतदाता अनुपस्थित पाए गए। एसआईआर अभियान के दौरान 2071844 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया गया है। जिले में कुल 15.67 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसमें कांठ विधानसभा के 12.7 प्रतिशत, ठाकुरद्वारा के 11.57 प्रतिशत, देहात विधानसभा के 23.13 प्रतिशत, नगर विधानसभा से 20 प्रतिशत, कुंदरकी विधानसभा के 10.64 प्रतिशत और बिलारी विधानसभा के 13.66 प्रतिशत वोट काटे गए हैं।

00

47 हजार मतदाता डबल पाए गए थे

मुरादाबाद। एसआईआर अभियान के दौरान जांच से पता चला कि जिले में 47 हजार मतदाता डबल बन गए हैं। इसी प्रकार 1.69 लाख मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम जांच कर सूची से हटाए गए।
विज्ञापन


00

अधिकारियों को नोटिस जारी करने की सौंपी गई जिम्मेदारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नो मैपिंग के मतदाताओं को नोटिस जारी करने के लिए मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में 10 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इसी प्रकार ग्रामीण विधानसभा में नौ, ठाकुरद्वारा और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 11-11, कुंदरकी में 11 और कांठ विधानसभा क्षेत्र में 14 अधिकारियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन







नाम कटने की सूची विधानसभा वार

विधानसभा मतदाता संख्या नाम हटाए गए

विधानसभा क्षेत्र
कुल वोट

कटे वोट

कांठ

392149

49803

ठाकुरद्वारा

379301

43667

ग्रामीण


393100

90937

नगर


543815

112338

कुंदरकी

388332

41302

बिलारी

362758

49564





000

विधानसभा क्षेत्रवार अनंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की स्थिति

नाम


पुरुष


महिला
अन्य

योग

नो मैपिंग

कांठ

187071

155265
10

342346
22427

ठाकुरद्वारा

182247

153386
1

335634
13940

मुरादाबाद ग्रामीण
163913

138243
7

302163
31303

मुुरादाबाद नगर
230970

200479
28

431477
72282

कुंदरकी

191386

155633
11

347030
30390

बिलारी(आंशिक)
171076

142111
7

313194
25859

योग


1126663

945117
64

2071844
196201
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें