फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिक क्षमता का कूलिंग सिस्टम लगाने के नाम पर कारोबारी से 3.70 करोड़ हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देव विहार कॉलोनी निवासी कारोबारी संदीप खन्ना ने मशरूम प्लांट में कूलिंग सिस्टम लगाने के नाम पर राजस्थान के अलवर स्थित एक कंपनी के चार लोगों पर 3.70 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चाराें नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संदीप खन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उसका मशरूम प्लांट है। उसने मशरूम प्लांट में राजस्थान के अलवर स्थित सेल्सियस रेफ्रिजरेशन कंपनी से 96 लाख रुपये में कूलिंग सिस्टम लगवाया था, लेकिन कूलिंग सिस्टम ने सही से काम नहीं किया। शिकायत पर कंपनी से जुड़े अनिमेष दोसान और उसके साथियों ने कहा कि अच्छे से प्लांट चलाने के लिए 66 टन का एक और कूलिंग सिस्टम लगाना होगा। बताया कि आरोपी कभी 66 टन तो कभी 200 टन की क्षमता बढ़ाने के नाम पर उससे भुगतान लेते रहे। शक होने पर उसने दूसरी कंपनी से कूलिंग सिस्टम चेक कराया तो पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर कम क्षमता की कूलिग कोईल लगाकर उससे करीब 3.70 करोड़ रुपये हड़प लिए है। आरोपी कम क्षमता वाली कूलिंग कोईल लगाने के बावजूद अधिक क्षमता वाली कोईल का फर्जी बिल दे रहे थे। परिणाम स्वरूप उसके प्लांट का सारा मशरूम भी खराब हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कंपनी से जुड़े अनिमेष दोसान, हनी पोखरियाल, चंद्र यादव और पवन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें