फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोस्त के घर से ही उड़ा दिए 3.60 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा में एक व्यक्ति के घर से उसका दोस्त ही तीन लाख 60 हजार रुपये चोरी कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गलशहीद के असालतपुरा निवासी अकबर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने हिस्से की जमीन अपने भाई आकिल को बेची थी। भाई ने उसे पांच लाख रुपये दे दिए थे। इसमें एक लाख 40 हजार रुपये लेकर नौ अक्तूबर को वह अपने दोस्त मो. सलीम के साथ ई-रिक्शा खरीदने गया था। वह रुपये जमा करने के बाद घर लौट आया था। बाकी रुपये अपने घर में बक्से में रख दिए थे। 11 अक्तूबर की देर रात करीब तीन बजे वह घर में सो रहा था।
इसी दौरान एक चोर घर में घुस आया और बक्से में रखे तीन लाख 60 हजार रुपये लेकर भागने लगा। अकबर जाग गया और उसने शोर मचाया तो उसका भाई भी जाग गया। इसी बीच आरोपी घर के बाहर सड़क पर खड़ी बाइक लेकर भाग गया। अकबर का आरोप है कि भागते समय उसने चोर को देख लिया। वह उसका दोस्त मोहम्मद सलीम था। उसने सलीम के घर जाकर बात की तो परिवार के लोगों ने रुपये वापस कराने की बात कही, लेकिन रुपये वापस नहीं कराए। गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें