फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के 34 दिन बाद थाना प्रभारी लाइनहाजिर, 15 फरवरी को हुई थी हत्या

Tue, 21 Mar 2023 10:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मंगलवार को एसएसपी ने थाना प्रभारी धनंजय सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। कोतवाली थाने के प्रभारी विप्लव शर्मा को मझोला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
सीए श्वेताभ तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के 34 दिन बाद एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह को लाइन हाजिर किया है। इतना लंबा वक्त मिलने के बाद भी थाना प्रभारी न तो हत्याकांड का खुलासा कर पाए और न ही अब तक हत्या की कोई ठोस वजह तलाश सके। कोतवाली प्रभारी विप्लव शर्मा को मझोला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि तीन थाना प्रभारियों के भी कार्य क्षेत्र बदले गए हैं।

विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर पंद्रह फरवरी की रात करीब नौ बजे सीए शवेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिविल लाइंस के साईं गार्डन निवासी श्वेताभ तिवारी अपने बंसल कॉम्पलेक्स परिसर में अपने दफ्तर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। अस्पताल से पीआई जाने के बाद ही पुलिस को जानकारी हो सकी थी। इसके बाद से थाना प्रभारी पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी लेकिन एसएसपी ने थाना प्रभारी को वक्त दिया है कि वह घटना पर काम करें और खुलासा करे। बावजूद इसके थाना प्रभारी धनंजय सिंह हत्याकांड का खुलासा करना तो दूर। इससे जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य भी नहीं जुटा पाए।

 

मंगलवार को एसएसपी ने थाना प्रभारी धनंजय सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। कोतवाली थाने के प्रभारी विप्लव शर्मा को मझोला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गलशहीद थाने के प्रभारी लखपत सिंह को एएचटीयू थाने का प्रभारी बनाया गया है। डिलारी थाने की जलालपुर चौकी में तैनात मोहित काजला को गलशहीद थाने का प्रभारी बनाया गया है जबकि डिलारी थाने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन में तैनात हिमांशु चौहान को दी गई है। पुलिस लाइन से अमरनाथ वर्मा को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। डिलारी थाने के प्रभारी सुनील कुमार को कुंदरकी थाना प्रभारी बनाया गया है। अभी कुछ और थानों के प्रभारियों के बदले जाने की भी चर्चा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें