फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते जी नहीं मिला इंसाफ: बिटिया का एक और गुनहगार गिरफ्तार, पुलिस पहले ले लेती एक्शन तो जिंदा होती छात्रा

Tue, 21 Mar 2023 07:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

आठ मार्च को होली के दिन विकेश ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में बिटिया को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों में शामिल रहे एक और आरोपी बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी हरज्ञान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 

एसपी देहात की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी हेमराज मीना ने कुंदरकी थाना प्रभारी ललित चौधरी को भी निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। डिलारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को कुंदरकी थाना प्रभारी बनाया गया है। आठ मार्च को होली के दिन विकेश ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इस मामले की शिकायत पीड़िता के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने कुंदरकी थाने में की थी लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया था। आरोपी शाम को ही गांव आ गया था। इसके बाद आरोपी छात्रा और उसके परिवार पर हंसता था और तंज कसता था।

 

आरोपी का दुस्साहस और बढ़ गया। पीड़िता नहाती तो आरोपी छत से उसे देखता और फोटो खींचने लगा था। परिवार ने इस मामले की शिकायत थाने और अफसरों के कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर की थी। बावजूद इसके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर पीड़िता ने रविवार को दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। सोमवार सुबह करीब चार बजे छात्रा की मौत हो गई थी। कुंदरकी थाने में आरोपी विकेश के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। छात्रा का सुसाइड नोट मिलने के बाद मुकदमे में इमरत सिंह, हरज्ञान का नाम भी बढ़ाया गया है। 

 

इसके अलावा आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा भी बढ़ाई गई थी। सोमवार को ही पुलिस ने आरोपी विकेश और इमरत सिंह को गिरफ्तार कर कर लिया था। इसके अलावा दरोगा सचिन मलिक को निलंबित कर दिया था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही बरतने में थाना प्रभारी ललित चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। विवेचना में प्रकाश में बबलू नाम के युवक का नाम सामने आया है। छात्रा को धमकाने वालों में बबलू भी शामिल था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी हरज्ञान की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन


 




  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें