फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर 33वीं शोभायात्रा 26 को

Tue, 20 Oct 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। श्री कमलेश्वर भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर नगर में 33वीं शोभायात्रा का आयोजन इस बार 26 अक्तूबर को किया जाएगा। नवयुवक वाल्मीकि कमेटी के तत्वावधान में 24 से 26 अक्तूबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला माननगर पट्टीवाला में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर 24 अक्तूबर को शाम भगवान महर्षि वाल्मीकि का पाठ होगा। इसके बाद 25 अक्तूबर की रात यहां मां भगवती का विशाल जागरण होगा, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत कांठ के पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह उर्फ पप्पू देवी की जोत को प्रज्वलित करेंगे। 26 अक्तूबर को सुबह आठ बजे हवन-पूजन होगा। दोपहर 12 बजे जनसभा और शाम चार बजे से 33वीं शोभायात्रा शुरू की जाएगी।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में कांठ विधायक कमाल अख्तर, नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम अंसारी, पूर्व विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू रहेंगे। कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वाल्मीकि, उपाध्यक्ष संदीप वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, उपकोषाध्यक्ष राजन वाल्मीकि ने क्षेत्र लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें