कुंदरकी। हार्टअटैक के चलते मंगलवार की सुबह करीब छह बजे कुंदरकी नगर में मोहल्ला सादात पश्चिमी निवासी युवा व्यापारी जावेद मलिक (32) की मौत हो गई जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक कुंदरकी नगर में डींगरपुर रोड किनारे पर अपनी भूमि में मकान बनाकर रह रहे व्यापारी जावेद पुत्र कमरूद्दीन की इन्वर्टर बैटरी की दुकान नगर में सैफर्ड स्कूल के पास थी। परिजनों के अनुसार पर जावेद सुबह में सोकर उठने के बाद शौचालय में गए जिसके बाद उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद तत्काल की मुरादाबाद को ले जा रही थे तभी रास्ते में दम तोड़ दिया हालांकि गांगन तिराहे पर एक निजी अस्पताल में ले गए तो वहां डॉक्टर देखते ही मृत घोषित कर दिया। जावेद के आकस्मिक निधन से परिजनों में चीख पुकार मच गई। लगभग दो साल पहले जावेद की शादी हुई थी।
विलाप करते हुए पत्नी भी बदहवास हो उठी जिसको परिवार की महिलाएं ढाढ़स बंधातीं रही है। मृतक ने अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़े हैं, वह अपने दो भाई बड़ा था जबकि पांच बहनें भी हैं जिनमें चार की शादी हो चुकी है।
मां-बाप की भी पहले ही मौत हो चुकी है। मंगलवार की शाम जावेद के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।