फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायत दर्ज, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 32 लोगों की समस्याएं दर्ज की गईं। इनमें से पूर्ति विभाग से संबंधित सिर्फ एक समस्या का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार डीएम का ठाकुरद्वारा समाधान दिवस में आने का कार्यक्रम था। इस कारण जिले के बड़े अधिकारी सीएमओ, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आदि समाधान दिवस में पहुंच गए थे। अचानक कार्यक्रम बदला और डीएम ने कांठ में पहुंचकर समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। डीएम के न आने पर एसडीएम प्रीति सिंह ने समस्याओं को सुना। एसडीएम ने धारक नगला बाई पास मुरादाबाद मार्ग की सड़क पर जल भराव और जाम की समस्या का निस्तारण करने का आदेश पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत को दिया। ज्यादातर समस्याएं राजस्व और विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। कई लोग पूर्व में की गई शिकायतों का निस्तारण न होने पर फिर से समाधान दिवस में पहुंचे थे।

गांव सदरपुर निवासी पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्यारेलाल ने अपनी पत्नी शीला देवी के नाम भूमि पर कब्जे और पैमाइश की शिकायत का समाधान न होने पर हंगामा किया। अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को घेरकर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से गोरखपुर में दो बार कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने शिकायत की जांच तहसीलदार को दी है।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी जितेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि उनका विद्युत बिल एक वर्ष से गलत आ रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, समाधान दिवस और गांव में लगे विद्युत कैंप में की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। जिस पर उन्होंने शनिवार को फिर से इसकी शिकायत समाधान दिवस में की है।
गांव गझेड़ा आलम निवासी राकेश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने उसके चाचा करन सिंह को आठ अप्रैल को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। आरोपी खनन माफिया है। इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फोटो 4 ठाकुरद्वारा तहसील सभागार में समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं एसडीएम
फोटो 5 फरियादी रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्यारे लाल
फोटो 6 फरियादी जितेंद्र सिंह एडवोकेट
फोटो 7 फरियादी राकेश कुमार गझेड़ा आलम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें