मुरादाबाद। जामा मस्जिद क्षेत्र के लोगों को साफ पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। लोगों के घरों में बदबूदार और गंदा पानी ही पहुंच रहा है। मंगलवार को वारसीनगर की गली नंबर दो में जलकल विभाग के कर्मचारी पानी की लाइन में टूट फूट को ढूंढते नजर आए। गड्ढा खोदकर जांचा गया, लेकिन पानी की लाइन में फाल्ट पकड़ में नहीं आई। लिहाजा लोगों मेें निगम की अव्यवस्थाओं पर काफी गुस्सा है।
मुस्लिम बाहुल्य जामा मस्जिद एरिया में मुगलपुरा, वारसीनगर, घुईयाबाग समेत काफी बड़े हिस्से में जलापूर्ति बाधित चल रही है। जीआईसी पर बना नया नलकूप शुरू नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। कुछ एरिया में पानी पहुंच रहा है, लेकिन बदबूदार और गंदा है। उसको पीया नहीं जा सकता। बुधवार को जलकल विभाग के लोग वारसीनगर में गड्ढा खोदकर काम करते हुए नजर आए। यहां जलकल विभाग का टैंकर भी लोगों की मदद के लिए खड़ा किया गया है। ताकि पीने की पानी की दिक्कत कुछ हद तक कम हो सके।