फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को चाहिए ताकतवर प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी जनसभा स्थल पर पहुंची थीं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में महिलाओं की खातिर शौचालय बनवाने का जिक्र किया और बेटियों की सुरक्षा के लिए कडे़ कदम उठाने की बात कही तो वहां पर मौजूद महिलाओं ने भी ताली बजाकर आभार जताया। सभा के अंत में महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री का भाषण बहुत जोशीला था, जिसे सुनकर दिल बागबाग हो गया।
विज्ञापन

आशा चौधरी, मुन्नी चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी के बारे में बहुत अच्छा बोला है। ऐसा प्रधानमंत्री देश को पहली बार मिला है, जो 24 घंटे में चार घंटे में सोता है। प्रधानमंत्री को उन्होंने देश के दुश्मनों को सबक सिखाने वाला और ताकतवर बताया है। महिलाओं, किसानों से लेकर दुकानदारों और 60 साल से अधिक के व्यक्ति को पेंशन दिए जाने की योजना को उन्होंने सराहनीय बताया है। दीपा गुप्ता अपने पति के साथ प्रधानमंत्री का भाषण सुनने आई थीं। उन्होंने बताया कि मोदी का भाषण बहुत अच्छा रहा। उन्होंने मोदी सरकार को अच्छा बताते हुए कहा कि गरीबों को लाइट और शौचालय मोदी सरकार ने दिया है। वह कांवड़ लेने के लिए जाती हैं, वहां भी अच्छी सुविधाएं मिली हैं। जहां पर सपने में भी नहीं सोचा था, वहां भी बिजली पहुुंची है। सुधा, गरिमा और शिवांगी भी भाषण सुनने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने नोटबंदी कर काले धन को बाहर निकलवाया है। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्र्राइक करने का कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें