फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के त्योहार पर बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फरवरी की शुरुआत से ही मौसम में शुरू हुआ उतार-चढ़ाव का दौर अभी थमा नहीं है। पहले हफ्ते हुए झमाझम बारिश के बाद दो दिनों में तापमान बढ़ा, लेकिन एक बार फिर से मौसम का रुझान बन रहा है। मौसम विभाग का अनुमान 14 से 16 फरवरी के बीच बारिश का है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

झमाझम बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद निकल रही धूप से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। मंगलवार सुबह से ही आसमान में धुंध छाई हुई थी। समय के साथ धूप में तपिश होने लगी। दोपहर में धूप में गर्म कपड़े पहनकर बैठने में बैचेनी हो रही थी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय धुंध की वजह से नमी अधिक थी। सुबह की आर्र्दता 85 फीसदी रही, जबकि दिन में पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में नमी कम हो गई। शाम की आर्द्रता 60 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन इसके बहुत ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद नहीं है। 13 फरवरी से बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 14 फरवरी से बारिश हो सकती है। वहीं 15 फरवरी को मध्यम बारिश तक, जबकि 16 फरवरी को कहीं-कहीं रिमझिम बारिश होने का अनुमान है। इस बारिश के बाद कोहरा साफ हो जाएगा। इसके बाद एक-दो दिन तक ठंड रहने की संभावना है और बाद में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें