फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने छात्राओं को पढ़ाया नारी शक्ति का पाठ

सार

-नारी से बड़ी कोई शक्ति नहीं
-ग्रीनव़ुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति का पाठ पढ़ाया। कहा कि नारी शक्ति से बढ़ी कोई शक्ति नहीं है। सरकार की ओर से नारी सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा को चल रही योजनाओं के बारे में भी उन्होंने छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मां, बाप और गुरु धरती पर ईश्वर रूप हैं। मां से बढ़कर इस दुनिया में कुछ नहीं। कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात कही जाती है लेकिन, महिलाएं पहले से ही सशक्त हैं। शक्ति रूप में महिला की पूजा और वंदना की जाती है, यानि महिला पहले ही पुरुष से श्रेष्ठ और ऊपर है तो फिर उसे बराबरी पर लाने की बात क्यों की जाती है।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों और गुरु की पिटाई का बुरा नहीं मानना चाहिए क्योंकि गुरु तो कुम्हार के समान होता है और बच्चे माटी के बर्तन, यदि गुरु सहारे की थाप न दे तो बर्तन का आकार बिगड़ जाता है जो आजीवन सही नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा के स्तर और बालिकाओं की आजादी का दायरा बढ़ा है, जो कि अच्छी बात है।
विज्ञापन


इसके बाद छात्राओं ने उनसे पुलिसिंग और सुरक्षा के संबंध में सवाल भी पूछे, जिनके अपर पुलिस अधीक्षक ने जवाब दिए। कार्यक्रम में ग्रीनवुड स्कूल के निदेशक शाहिद खान और प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने भी छात्राओं को अमर उजाला अपराजिता अभियान के उद्देश्य और बालिका शिक्षा-सुरक्षा को लेकर चल रही योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राधेश्याम, एंटी रोमियो स्कावाड के उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार, टीएसआई सुमित कुमार ने भी छात्राओं को यातायात नियम और पुलिस कानून के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें