फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जनवरी में अब सिर्फ दस दिन ही शेष हैं, लेकिन सर्दी का मौसम अभी तक स्थिर नहीं हो पाया है। शनिवार को भी मौसम अपने उतार-चढ़ाव वाले अंदाज में ही रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार 21 से 23 जनवरी तक आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
गत वर्ष न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन इस वर्ष चार डिग्री सेल्सियस तक ही हो पाया है। मौसम में उतार-चढ़ाव से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वह हर बार कड़ाके की ठंड की संभावना व्यक्त करते हैं, लेकिन तापमान की बढ़ोतरी उसे धूमिल कर देती है। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान .8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से अधिकतम का छह और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय वातावरण में नमी थी, जिसकी वजह से आर्द्रता 77 फीसदी दर्ज की गई, लेकिन दिन में दस से 15 किलोमीटर की गति से पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने के कारण नमी बहुत कम हो गई और आर्र्दता 49 फीसदी पर पहुंच गई। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार 20 जनवरी को मौसम साफ रहने के साथ 21 से 23 जनवरी तक आंधी के साथ बारिश और 24 जनवरी को बादलों के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वायु प्रदूषण 317 एक्यूआई
तापमान की बढ़ोतरी के साथ वायु प्रदूषण भी अपने खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें