फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी के ठहाकों के बीच संगीत के सुरों ने छेड़ी तान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर के वार्षिकोत्सव इंप्रेशन 2018 के तीसरे दिन सुर और ताल के साथ कॉमेडी ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। हास्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया।
हास्य व्यंग की मैड ऐड प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने चर्चित विज्ञापनों के अंशों की कॉमेडी के रूप में प्रस्तुति दी। टैलेंट, डेंटो मोहब्बतें, बिग बास की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। दर्शकों ने हंसी के ठहाकों के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों की प्रशंसा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकाकी, युगल और समूह गान में लोकगीतों ने कलाकारों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टर ओ मानियां, सोप कारविंग प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने माहौल को रोमांचक बना दिया। निदेशक केके मिश्रा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से पठन पाठन का मानसिक दबाव कम होता है। छात्र एवं छात्राओं की छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है। मैड ऐड प्रतियोगिता में चेतना और उनके ग्रुप ने प्रथम, कंचन एंड ट्विंकल ग्रुप ने द्वितीय और शिवांगी एवं उनकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत में एकल में अश्मिता ने प्रथम, डा. पूजा ने द्वितीय और राजदीप एवं शुभोद्रो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल संगीत में तनुष्मिता ने प्रथम, आयुष और उनका ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। समूह संगीत में यारिया ग्रुप प्रथम, सनफ्लावर द्वितीय और कश्मीरी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। प्लास्टर ओ मानियां प्रतियोगिता में डा. विक्रांत एंड ग्रुप को प्रथम, सलीका एंड ग्रुप को द्वितीय और आयुष एवं उनकी टीम ने तीसरे स्थान पर रहे। सोप कारविंग में अतिफुर रहमान ने प्रथम, सोनम रावत ने द्वितीय और निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता निर्णायक उद्दयन अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा, प्राचार्य डा. स्वतंत्र अग्रवाल, डा. सीमा चौधरी, डा. रवि मदान, डा. रौमिल, डा. मृदुल, डा. समर्थ, डा. उदिता और डा. अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें