फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मानदेय वृद्धि को तत्काल लागू करने की मांग की। एसोसिएशन ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आठ और नौ जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कंपनी बाग से प्रदेश महासचिव शशिबाला और जिलाध्यक्ष रजनी दिवाकर के नेतृत्व में जुलूस की शक्त में डीएम कार्यालय पहुंची। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सात जून को समझौता वार्ता में मानदेय वृद्धि, खाली पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तैनाती, पदोन्नति में आयु सीमा खत्म करने और अन्य विभागों का कार्य नहीं थोपने का आश्वासन दिया था। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नवंबर से मानदेय वृद्धि कर खातों में ट्रांसफर करने का वादा किया था। इसे दीपावली का तोहफा बताया था। दीपावली के बाद सभी त्यौहार निकल गए हैं, लेकिन मानदेय वृद्धि लागू नहीं हुई है। वक्ताओं ने कहा कि न्यूनतम मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबित मांगों के समर्थन में आठ और नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले नहीं खोलेंगी। 28 जनवरी को संसद मार्च किया जाएगा। रोष प्रदर्शन में हेमलता ठाकुर, कविता यादव, भूरी देवी, सुमन शर्मा, बॉबी यादव, सरोज देवी, अनीता शर्मा और प्रियंका समेत कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें