फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी डाक्टरों ने रंगोली बनाकर उकेरी कुरीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर के वार्षिकोत्सव इंप्रेशन 2018 का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुधवार से शुरूआत हो गई। पहले दिन वाद स्वस्थ भारत की नई पहल विषय पर वाद-विवाद एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वस्थ भारत की नई पहल पर पक्ष एवं विपक्ष में प्रतिभागियों ने दमदार तरीके से अपना पक्ष रखा। निर्णायक हिंदू कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. रामानंद शर्मा रहे। प्रतियोगिता में समीना गाजी प्रथम, प्रभलीन कौर द्वितीय और रशमिता तनवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में भावी चिकित्सकों ने कन्या भ्रूण हत्या, मद्यपान निषेध, बाल श्रम और दहेज जैसी कुरीतियों को रंगों से उकेरा। डा. अक्षिता और उनके ग्रुप को प्रथम, मल्लिका रस्तौगी एवं उनकी टीम को द्वितीय एवं डा. सजल अग्रवाल और उनकी टीम की रंगोली को तृतीय पुरस्कार मिला। रंगोली देख निर्णायक मंत्रमुग्ध हो गए। डेंटल क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें डा. फैसल नूर और उनकी टीम ने प्रथम, डा. विक्रांत कुमार एवं उनकी टीम द्वितीय और डा. विनीश जावेद एवं उनकी टीम तृतीय स्थान पर रही। पहले दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। निदेशक केके मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा, प्राचार्य डा. स्वतंत्र अग्रवाल, डा. सीमा चौधरी और डा. केके चौबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें