फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 परिवार दूसरे दिन भी पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की चार पॉश कालोनियों के छह सौ परिवारों को मंगलवार को दूसरे दिन भी पेयजल नहीं मिल सका। जल निगम के अफसरों ने दोपहर में लाइन ठीक कराई, लेकिन शाम को वह दोबारा से फट गई। उसके बाद जल निगम के अफसरों ने लोगों के फोन ही नहीं उठाए। जलकल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को पाइपलाइन ठीक कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में जल निगम का सीवर के स्ट्रीट पाइप जोड़ने का काम चल रहा है। उसके चलते सोमवार को पेयजल सप्लाई की लाइन फट गई थी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए काम कर रही जल निगम की टीम वहां से भाग गई थी। इससे मधुबन कालोनी, नीलकंठ कालोनी, पीएमएस कालोनी और आवास विकास के 600 से ज्यादा परिवारों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई थी। लोगों को सोमवार दोपहर से पानी नहीं मिला था। जल निगम के अधिकारियों से शिकायत करने पर मंगलवार दोपहर में पाइपलाइन को जोड़ दिया गया। करीब दो घंटे ही लोगों को पानी मिल पाया था, उसके बाद दोबारा लगाया गया ज्वाइंट खुल गया। पानी फिर से सड़कों पर होकर बहने लगा।
कालोनी के लोगों ने जल निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को लगातार फोन किए, लेकिन किसी ने काल रिसीव नहीं की। ऐसे में शाम तक लोग फिर से पानी को परेशान हो गए। रात में जलकल विभाग के जीएम एसपी श्रीवास्तव से संपर्क किया गया। उन्होंने लोगों को बुधवार सुबह पाइपलाइन ठीक कराने का भरोसा दिया है। लोगों में जल निगम के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें