फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने देखा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पताल का सौंदर्यीकरण देखने के लिए लखनऊ की टीम मंगलवार को मुरादाबाद पहुंची। टीम ने अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर से लेकर लैब का निरीक्षण किया। टीम बुधवार को भी अस्पताल का निरीक्षण करेगी। टीम की मूल्यांकन रिपोर्ट अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधार में अहम होगी।
विज्ञापन

राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ के डायरेक्टर डा. डीएस नेगी और डा. अरविंद प्रकाश के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंची। टीम ने सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत और एमएस डा. राजेंद्र कुमार के साथ न्यू मेडिकल वार्ड से निरीक्षण शुरू किया। टीम ने ओपीडी, ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी वार्ड, इमरजेंसी, एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। टीम ने लॉड्री, किचन, हर्बल गार्डन का भी निरीक्षण कर साफ सफाई की व्यवस्थाएं देखी। सफाई व्यवस्था देख टीम संतुष्ठ नजर आई। बुधवार को भी टीम निरीक्षण के साथ मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत करेगी। इस दौरान एमएस डा. राजेंद्र कुमार, चीफ फार्मेसिस्ट डा. संदीप बड़ौला समेत कई डाक्टर मौजूद रहे।

70 फीसदी नंबर मिलने पर मिलेगा अवार्ड
जिला स्तरीय अस्पतालों का हर साल मूल्यांकन होता है। अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण के आधार पर उनकी रैंकिंग होती है। अस्पताल प्रबंधन स्वयं मूल्यांकन में अस्पताल की व्यवस्थाओं को 78 फीसदी नंबर दे चुका है। जबकि मंडल स्तरीय अधिकारियों के मूल्यांकन में अस्पताल को 73.5 फीसदी नंबर मिले हैं। प्रदेश स्तरीय टीम के निरीक्षण के बाद मूल्यांकन में 70 फीसदी अंक मिलने पर अस्पताल प्रदेश स्तरीय अवार्ड की दौड़ में शामिल होगा। अस्पताल को नगद पुरस्कार मिलेगा, जिससे मरीजों के लिए चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें