फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कुश्ती में कांठ के पहलवान ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। उप्र खेल निदेशालय एवं कुश्ती संघ के समन्वय से वाराणसी कुश्ती संघ क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा कराई गई तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंतरमंडलीय सब जूनियर बालक बालिका वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में श्री गुरु हनुमान अखाड़ा कांठ के पहलवान प्रीत कुमार ने 110 किलोग्राम भार में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में 29 से 31 अक्तूबर तक कराई गई। प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में श्री गुरु हनुमान अखाड़ा के प्रीत ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को प्रीत विश्नोई के वाराणसी से लौटने पर श्री गुरु हनुमान अखाड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। अखाड़ा संचालक पहलवान दिनेश कुमार विश्नोई, सचिव दीपक कुमार विश्नोई, उपाध्यक्ष संजीव विश्नोई, निरूपम विश्नोई, अभय कुमार, रजत प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें