फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरमू ने रैली निकालकर डीआरएम दफ्तर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन से लेकर डीआरएम कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद डीआरएम दफ्तर के बाहर धरना देकर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उरमू पदाधिकारियों ने रेलवे कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द निस्तारण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को रेलवे स्टेशन से रैली निकाली गई। मंडल भर से उरमू पदाधिकारी व कर्मचारी रैली में शामिल हुए। इस रैली की वजह से स्टेशन रोड पर जाम लग गया। जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। रैली कपूर कंपनी होते हुए डीआरएम दफ्तर तक पहुंची। सभी पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। उरमू पदाधिकारियों ने रेल प्रशासन के सामने अपनी मांगें रही। मंडल मंत्री शलभ सिंह ने कहा कि सहायक लोको पायलट से लोको पायलट पर प्रमोशन पर तबादला किए जाने पर रोक लगाई जाए। जिससे कर्मचारियों का उत्पीड़न रुक सके। ट्रैक मैन व अन्य सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की परीक्षा कराकर उन्हें टीसी, गार्ड व सहायक लोको पायलट बनाया जाए। टिकट चेकिंग कैडर के टीए का भुगतान समय पर किया जाए। कॉमर्शियल स्टाफ व विजिलेंस द्वारा उत्पीड़न रोका जाए। इनके अलावा भी अन्य मांगों को पदाधिकारियों ने प्रमुखता से उठाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, डीके शर्मा, राजपाल, मंजू विष्ट, वीके शर्मा, डीके शर्मा, धीरेंद्र सिंह, जेसी मीणा समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें