फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास से करें जीत हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कालेज में नारी एवं बाल उत्थान समिति की ओर से आयोजित नारी सुरक्षा जागृति कार्यक्रम में छात्राओं को विपरीत परिस्थिति में जीतने के लिए आत्मविश्वास का मंत्र दिया गया। मुख्य अतिथि आईजी रेंज विनोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक बिना वर्दी के पुलिस वाला है। व्यवस्था निर्माण में नागरिकों को वही अधिकार प्राप्त हैं, जो पुलिसकर्मियों के पास हैं। लड़कियों का आत्मविश्वास ही उनका सुरक्षा यंत्र है और अनुशासन जीवन की सफलता का मंत्र है। प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल ने कहा कि तमाम जागरूक कार्यक्रमों के बावजूद अभी भी नारी सुरक्षा में असफल हैं। इसके लिए आधी आबादी को खुद की शक्ति को पहचानना होगा। नारी समाज की सक्रियता से ही अभियान सफल होंगे। छात्राओं ने नारी सुरक्षा से संबंधित तीन दृश्य चित्र प्रस्तुत किए और छात्रों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अंबरीश गर्ग और संयोजक डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी पूनम सिरोही, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें