फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का आधार बना आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में राशन कार्ड के आधार कार्ड से लिंक होने के बाद मुरादाबाद में हजारों उपभोक्ताओं के राशन पर संकट खड़ा हो गया है। राशन और आधार कार्ड में नाम मैच नहीं होने से यह स्थिति खड़ी हुई है। इससे उपभोक्ता परेशान और भटक रहे हैं। खाद्य विभाग ने नाम सुधार के लिए कार्यालय में कैंप लगाया है। जिसमें रोजाना दर्जनों लोग पहुंच रहे हैं।
मुरादाबाद में 275 सस्ते गल्ले की दुकानों से चार लाख उपभोक्ताओं को सरकारी राशन का वितरण होता है। सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने पहले चरण में दुकानों में पॉश मशीनें लगाई हैं। पॉश मशीनों से गल्ले का स्टाक और वितरण का पूरा रिकार्ड रहता है। दूसरे चरण में राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर दिया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अगस्त तक समय दिया गया था। जुलाई से राशन आधार कार्ड की यूनिट से वितरण होना लगा है। कई उपभोक्ता आधार कार्ड नहीं होने से लिंक नहीं करा पाए हैं। जबकि हजारों उपभोक्ताओं के राशन कार्ड और आधार कार्ड में नाम में एकरूपता नहीं है। आधार कार्ड में सरनेम है तो राशन कार्ड में दर्ज नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन नहीं मिलने पर उपभोक्ता परेशान होकर खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं राशन कार्ड में दर्ज नाम सुधार के लिए कैंप लगाया है। जिसमें उपभोक्ताओं के नाम ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आधार कार्ड के हिसाब से ही राशन कार्ड में उपभोक्ता का नाम होना चाहिए। नामों में मिस मैचिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। जुलाई से उनका राशन बंद हो गया है। विभाग ने नाम संशोधन के लिए कैंप लगाया है। नाम सही होने के बाद ही राशन जारी होगा।
- अरुण माथुर, अध्यक्ष आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें