फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ होकर भी अस्वच्छ है महानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर का ज्यादातर क्षेत्र ओडीएफ होकर ही गंदा है। शौचालय होने के बावजूद नालों में गंदगी बह रही है। नगर निगम के रिकार्ड में भी इनको अस्वच्छ शौचालय की श्रेणी में दर्ज किया गया है। अफसरों ने अस्वच्छ शौचालयों को सीवर लाइन में जोड़ने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा है।
विज्ञापन

महानगर को ओडीएफ में सम्मानजनक स्थान मिला है। यह स्थान शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से दिया गया है। नियमानुसार शौचालयों का आउट पुट सीवर लाइन में होना चाहिए। महानगर के प्रथम जोन में सीवर डाला जा चुका है। जिसमें 80 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 30822 कनेक्शन किए गए हैं। लेकिन इनको चालू नहीं किया गया है। यानी शौचालय बनने और सीवर लाइन डाले जाने के बावजूद गंदगी नालों में बह रही है। कई शौचालयों को तो सीधे नालों से कनेक्ट कर दिया गया है। ऐसे शौचालयों को नगर निगम में अस्वच्छ शौचालय की श्रेणी में रखा गया है। नालों के सहारे शौचालयों की यह गंदगी सीधे रामगंगा और गांगन नदी में बह रही है।
विज्ञापन


शौचालयों को सीवर से कनेक्ट करने के लिए जल निगम को पत्र भेजा जा चुका है। जिससे कि गंदगी पर नियंत्रण हो सके।
- आशीष शुक्ला, उप नगर आयुक्त।

30822 कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इनको मेन लाइन से जोड़ा नहीं गया है। नगर निगम से धनराशि मिलने पर ही इस काम को पूरा किया जा सकेगा।
- इ. महेंद्र कुमार, पीओ सीवर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें