फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने फंदे पर लटक कर दी जान, काफी समय से तनाव में थे

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रानी नांगल में तनाव के चलते सिपाही ने फं दे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सिपाही पीलीभीत में पुलिस लाइन में तैनात था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव रानी नांगल निवासी महेश सिंह यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। वह वर्तमान में पीलीभीत में पुलिस लाइन में तैनात था। महेश सिंह 22 जून को अवकाश पर घर आया हुआ था। 25 जून को उसे वापस ड्यूटी पर जाना था, लेकिन वह नहीं गया। परिजनों का कहना है कि वे काफ ी दिनों से तनाव में चल रहा था। बुधवार को उसकी पत्नी सुदेश बेटे दिव्यांश के साथ मायके सरकड़ा परम गई थी। महेश सिंह यादव घर पर अकेला था। इस बीच उन्होंने प्रेस की डोरी से फं दा बनाकर आत्महत्या कर ली। शाम को बेटे ने मोबाइल पर पिता को फ ोन कर बात करने का प्रयास किया तो काफ ी देर बाद भी फ ोन रिसीव नहीं हुआ। जिस पर बेटा मां के साथ घर पर आया। कमरे में जाकर देखा कि महेश सिंह का शव पंखे पर लटका हुआ था। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को सुबह परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फं दे से उतारा। कानूनी कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए मुरादाबाद भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें