फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला उठाने वालों के नियोजन के लिए नगरपालिका में लगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर बिलारी के सभी 25 वार्ड खुले में शौचमुक्त हो जाने के बाद अब पालिका प्रशासन की कोशिश यह है कि पूर्व में मैला उठाने के काम में जो महिलाएं या पुरुष शामिल रहे हैं उन्हें आर्थिक मदद और अन्य कार्य दिया जाए। इसी क्रम में स्वच्छता अभियान की जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रेरणा टंडन और नगरपालिका बिलारी के सफाई निरीक्षक पवन कुमार द्वारा बृहस्पतिवार की दोपहर पालिका कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि मैला ढोने वाले कर्मियों का पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत बिलारी नगर में पुन: सर्वे कराया गया है लेकिन सर्वे के दौरान कोई महिला या पुरुष काम करता नहीं मिला है। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक पवन कुमार ने कहा कि वर्ष 2012 में हुए सर्वे में मैला ढोने के कारोबार से जुड़ी 13 महिलाओं के नाम सामने आए थे इन सभी को रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा 40-40 हजार रुपये की धनराशि दे दी गई। सफाई निरीक्षक ने कहा कि आज के शिविर आयोजन की पूरे नगर में सार्वजनिक सूचना कराई गई थी उसके बाद भी किसी के न आने से यह स्पष्ट हो गया कि अब नगर में कोई भी सिर पर मैला ढोने का काम नहीं करता है। बैठक में कई पालिका सभासद, पालिका कर्मी और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें