फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सोमवार रात आई आंधी और बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। लाजपत नगर में पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे बिजली के पोल और तार टूट गए। यहां बिजली सप्लाई बंद होने के साथ ही यातायात भी बाधित हो गया। देर रात तक लाजपत नगर समेत शहर के कई मोहल्ले में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी।
सोमवार सुबह पीटीसी, कंपनी बाग और टैक्सी स्टैंड बिजली घर क्षेत्रों में बिजली लाइनों पर कार्य किया गया। जिसकी वजह से बिजली सप्लाई बंद रही। एक साथ तीन बिजली घरों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनता परेशान रही। सोमवार रात आठ बजे आंधी आई। जिसमें शहर में जगह जगह पेड़ टूटकर गिर गए। लाजपत नगर में पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे पोल और खंभे टूट कर गिर गए। जिससे सप्लाई बाधित हो गई। कई घंटे बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। जिससे देर रात तक लोगों ने परेशानी झेली। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग और नगर निगम को दी। दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक बिजली सप्लाई शुरू न होने से अंधेरा छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउन हाल बिजली घर से दो घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
मुरादाबाद। टाउन हाल बिजली घर से जुड़े क्षेत्र में मंगलवार को दो घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक बिजली घर में कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया गया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें