फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह तक यात्रियों को सताएगी ट्रेनों की लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुसाफिरों को ट्रेनों की लेटलतीफी अभी दो माह और सताएगी। पुरानी व जर्जर पटरियों को हटाकर नई पटरियां बिछाने का कार्य चल रहा है। अगले दो माह तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। ब्लाक लेकर रेल पटरियों पर कार्य किया जा रहा है। जिस कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें तो अगले दिन पहुंच पा रही हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में तो पटरियों पर कार्य चल रही है। साथ ही दूसरे मंडलों में नई पटरियां बिछाई जा रही है। इसके अलावा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म दो पर भी कार्य चल रहा है। दो नंबर पर आने वाली गाड़ियां एक, चार व पांच नंबर प्लेट फार्म से गुजारी जा रही हैं। प्लेट फार्म खाली न होने की वजह से ट्रेनों को स्टेशन से पहले ही रोक दिया जाता है। ट्रेनें घंटों घंटों यहां खड़ी रहती हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में 210 किलोमीटर रेल पटरी बिछाई जानी थी। जिसमें 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन लखनऊ, अंबाला, दिल्ली समेत अन्य मंडलों में कार्य चल रहा है। जिस कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



ट्रेन का नाम देरी
----------------------------------------
- जनसेवा एक्सप्रेस 31 घंटे
- सरयूयमुना एक्सप्रेस 28 घंटे
- हिमगिरी एक्सप्रेस 15 घंटे,
- अवध असम एक्सप्रेस 05 घंटे,
- अर्चना एक्सप्रेस 05 घंटे,
- उपासना एक्सप्रेस 07 घंटे 45 मिनट
- गंगा सतलुज 05 घंटे 40 मिनट,
- सत्याग्रह एक्सप्रेस 07 घंटे 20 मिनट,
- लिंक एक्सप्रेस 05 घंटे 30 मिनट
,- कुंभ एक्सप्रेस 04 घंटे 30 मिनट
- कर्मभूमि एक्सप्रेस 09 घंटे 20 मिनट,
- जन साधारण एक्सप्रेस 10 घंटे
- अमृतसर एक्सप्रेस 02 घंटे 25 मिनट
- जन नायक एक्सप्रेस 16 घंटे 30 मिनट
- अकाल तख्त एक्सप्रेस 13 घंटे 35 मिट
- चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ 16 घंटे 45 मिनट
- दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस 08 घंटे 27 मिनट
- शहीद एक्सप्रेस 14 घंटे 15 मिनट
- राज्य रानी एक्सप्रेस 03 घंटे 51 मिनट
-

रेल पटरियों पर कार्य चल रहा है। जिस कारण ट्रेनें लेट चल रही है। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेने अपने निर्धारित समय पर दौड़ने लगेंगी। अजय कुमार सिंघल, डीआरएम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें