चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार सुबह उस वक्त यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जब उन्होंने हरदोई में इंजन के केबिल से धुआं निकलता देखा। कई यात्री ट्रेन से कूद गए। विद्युत संबंध खत्म होने के बाद ही इंजन से धुआं निकलना बंद हुआ।
चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस (15012) ट्रेन गुरुवार सुबह लखनऊ जा रही थी। सुबह पौने दस बजे ट्रेन हरदोई स्टेशन से रवाना होने वाली थी। इसी दौरान इंजन के केबिल से धुआं निकला शुरू हो गया। यात्रियों ने धुआं निकलता देखा तो वह ट्रेन से बाहर आ गए। जिससे हरदोई स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। ट्रेन के चालक राज कुमार ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद विद्युत सप्लाई बंद की गई। इसके बाद ही इंजन से केबिल से धुआं निकलना बंद हुआ। सूचना मिलने पर रेलवे की तकनीकी टीम व आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने इंजन की चेकिंग की। इसके बाद टीम को पता चला कि हाई वोल्टेज आने की वजह से इंजन के केबिल से धुआं निकला था। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर इस ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। एक घंटे बीस मिनट डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि हाई वोल्टेज की वजह से इंजन ने काम करना बंद कर दिया था।