फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली थी हथकड़ी, हिरासत से भागा वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद।
कटघर पुलिस द्वारा पकडे़ गए वाहन चोरों में से एक की हथकड़ी को लॉक करना पुलिसकर्मी भूल गए तो वह इसका फायदा उठाकर जिला अस्पताल से भाग निकला। पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ी तो दो सिपाही उसका पीछा करने भागे। आरोपी को करीब 20 मिनट बाद हाइड्रिल कालोनी में मकानों की छतें फांदकर भागते हुए सिपाहियों ने दबोच लिया गया। आरोपी को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागा वाहन चोर सादाब उर्फ कल्लन आजाद नगर (मझोला) का रहने वाला है। उसके खिलाफ चार मुकदमे मझोला और संभल में दर्ज हैं। पांच साल से वह जरायम की दुनिया में सक्रिय है। जबकि परिवार वाले उसके बेगुनाह होने का दावा कर रहे हैं। आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चालक है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उसे एसपी सिटी कार्यालय लेकर पहुंची तो वहां पर उसकी बहन भी पहुंची। बहन ने भाई को बेगुनाह बताया और पुलिसकर्मियों पर उसे वाहन चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया। उसने पुलिसकर्मियों से बिलाल को छोड़ने की मांग की लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया। इसके बाद बहन मायूस हो गई। उसने फोटोग्राफरों से प्रेसवार्ता के वक्त भाई की फोटो खींचने से भी रोका। प्रेसवार्ता के बाद वाहन चोरों को पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां भी बहन पहुंच गई। बहन को मायूस देख सादाब ने पुलिस हिरासत से भागने का प्लान बनाया। सादाब के हाथ में बंधी हथकड़ी को लॉक करना पुलिसकर्मी भूल गए थे, जिसका फायदा उठाकर वह हथकड़ी खोलकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। आरोपी के भागने पर साथी चुप रहे, गनीमत रही कि दो पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ गई। सिपाहियों ने सादाब का पीछा किया और उसे हाइड्रिल कालोनी में मकानों की छतें फांदकर भागते हुए दबोच लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में एक टीन शेड़ से गिरने के कारण चोट भी लग गई। उसे मेडिकल के लिए लाया गया। दूसरी तरफ, वाहन चोर के पुलिस हिरासत से भागने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी के निर्देश पर एएसपी अंडर ट्रेनी रवि कुमार और सीओ कटघर चक्रपाणि त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे। वाहन चोर से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें