फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से तीन करोड़ दबाकर बैठा रेलवे

Tue, 02 May 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरथला रेलवे कालोनी और कटघर क्रासिंग पर सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए रेलवे तीन साल से तीन करोड़ दबाए बैठा है। अभी तक न तो रेलवे ने खुद काम शुरू किया और न ही जल निगम को काम शुरू करने की अनुमति दी है। जबकि एलएनटी कंपनी को अक्तूबर 2017 में सीवर का काम पूरा करना है।
विज्ञापन


शहर में करीब छह साल से सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। चालीस किमी का काम रह गया है। इसमें 18 किमी पाइप लाइन रेलवे हरथला कालोनी में डाली जानी है। इसके अलावा कटघर रेलवे क्रासिंग पर भी सीवर पाइप लाइन डाली जाएगी। जिसपर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होने है।

दोनों जगहों पर काम शुरू करने के लिए करीब तीन साल पहले जल निगम ने ये रकम रेलवे को दे दी। लेकिन रेलवे ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। न तो काम शुरू हो सका और न ही काम करने से इंकार किया। ऐसे में सीवर का काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन


जल निगम के एक्सईएन महेंद्र सिंह ने बताया कि तीन साल पहले सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए रेलवे को धनराशि मुहैया करा दी गई है। अगर रेलवे खुद काम नहीं करना चाहता है तो वहां काम कराने की अनुमति दे दे। दूसरी कंपनी से काम करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें