फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने कंपनी में निवेश के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से ठगे तीस लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग नए-नए तरीके से लोगों को चूना लगा रहे हैं। अब प्रॉपर्टी डीलर को विदेशी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर तीस लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद ठगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिए हैं। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार हुए निलेश माथुर सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की शंकर विहार कालोनी में रहते हैं। उन्होंने साइबर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिसमें निलेश ने बताया कि उनके मोबाइल पर पार्ट टाईम जॉब के लिए एक मैसेज आया था। जिसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया था। उस नंबर पर बात करने पर सामने वाले व्यक्ति ने बताया कि हम पावर बैंक आदि का बिजनेस करते हैं। हमारी विदेशी कंपनी है, अगर आप हमारी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको रोजाना कमा कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। निलेश ने 26 मार्च को एप डाउनलोड कर लिया। जिसमें निलेश ने अपने व अपने परिचितों के रुपये जमा करा दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 29 अप्रैल तक आरोपियों के बताए खातों में तीस लाख रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए। निलेश के खाते में भी रकम वापस नहीं आई। इसके बाद उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। साइबर थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर ठगों की तलाश में टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें