फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गर्भवतियों के सीएचसी में प्रसव नहीं कराने वाली 30 आशाएं चिह्नित

Sat, 22 Aug 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गर्भवतियों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रसव नहीं कराने वाली 30 आशाओं पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को सीएचसी में आशा संगिनियों की बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने साफ तौर पर कहा कि समीक्षा में 30 आशाएं ऐसी पाई गई हैं, जिन्होंने किसी भी गर्भवती का प्रसव नहीं कराया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इन आशाओं को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि यह सीएचसी में गर्भवतियों के प्रसव कराकर अपने लक्ष्य को पूरा नहीं करती हैं तो इनका मानदेय रोकने के लिए लिखित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अगस्त माह में सीएचसी पर 125 प्रसव हो चुके हैं। सितंबर 2025 में 150 प्रसव हुए थे, अब इस लक्ष्य को पीछे करने के लिए इस महीने 150 से अधिक प्रसव कराए जाएं। उन्होंने बैठक के दौरान सभी आशा संगिनियों, स्टाफ नर्स के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में तीन संगिनियां अनुपस्थित रहीं। सभी को निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह में आभा आईडी के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया जाए। आयुष्मान कार्ड के 87.66 प्रतिशत कार्य को 95 प्रतिशत करने और एक सप्ताह में गांवों में जिनकी भी मृत्यु हुई है उनके विवरण को पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें