फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमयू में तीन संक्रमितों की मौत, 130 नए पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित एक वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गुरुवार को 135 कोरोना के नए मरीज भी मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 119 और अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 6457 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मझोला निवासी 70 साल के बुजुर्ग, बागरपुर निवासी 60 साल की वृद्धा और अमरोहा गेट निवासी 60 साल के बुजुर्ग ने गुरुवार को टीएमयू में दम तोड़ दिया। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर तीनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में परेशानी होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन तीनों की मौत हो गई।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस मर्तोलिय ने बताया कि गुरुवार को रैपिड एंटीजन के 1861 सैंपल लिए गए। इनमें 47 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें मझोला से सात, टाउन हॉल से सात, कानून गोयान से तीन, किसरौल से छह, बंगला गांव से दो, हरथला से दस, मूंढापांडे से एक, कांठ से दो, ताजपुर से चार, भोजपुर से दो, ठाकुरद्वारा से तीन संक्रमित हैं। अधिकतर लोगों में गंभीर लक्षण नहीं हैं और होम आइसोलेट किया गया है। आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 83 लोग संक्रमित आए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम का एक कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के नशा मुक्ति प्रकोष्ठ का एक डाक्टर, एमडीए का एक जेई, एकता विहार एसबीआई का कर्मचारी, आईडीबीआई बैंक के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। वार्ड नंबर नौ 19 पॉजिटिव आए हें। मिलन विहार से आठ संक्रमित में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। लाइनपार पार्थ ओवरसिस के सात कर्मचारी, आदर्श नगर से दो लोग, डिडोरा से एक परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। गौर ग्रेसियस से दो लोग और दो एक्सपोर्ट फर्म के एक-एक कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें