फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मुरादाबाद में 76 और रामपुर में 111 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 02 Aug 2020 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद में रविवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बुजुर्ग मुरादाबाद और एक रामपुर निवासी हैं। रविवार को 76 नए मरीज मिले हैं। जिनमें 52 मरीज रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से आये हैं। जबकि 24 मरीज आरटीपीसीआर, निजी और जिला अस्पताल लैब से मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2067 पहुंच गई है। मृतकों की संख्या 56 हो गई।

विज्ञापन


रामपुर में कोरोना के 111 नए मामले
रविवार को 21, 22, 23 और 28 जुलाई को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही एक अगस्त को हुए एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट भी आ गई हैं। इन रिपोर्ट में कुल 111 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है, जो कि अब तक एक दिन में संक्रमितों की पुष्टि का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिले में अब कुल सक्रिय मामले 452 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें