कुंदरकी। ब्लॉक की सात सड़कों की दो करोड़ 80 लाख रुपए से मरम्मत कराई जाएगी। सड़कों में बने गड्ढों को दुरुस्त कराया जाएगा। भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराया।
बिस्कुट फैक्टरी नगला हाशा, डोमघर मोहनपुर मार्ग और चामुंडा मंदिर शेखूपुर खास पहुंच कर गांगन मोड़ से शिव मंदिर संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य लंबाई 310 मीटर लागत 35.33 लाख, केडीआरपी मार्ग से बिस्कुट फैक्टरी होते हुए अब्दुल्लापुर सम्पर्क मार्ग पर लंबाई 1.60 किमी लागत 103.65 लाख, नगला हाशा से इमरतपुर उधौ मार्ग पर लंबाई 300 मीटर लागत 30.53 लाख, एनएच 509 से मोहनपुर पीतपुर वाया जलालपुर खास लिंक मार्ग पर लंंबाई 1.65 किमी लागत 53.73 लाख, एनएच 509 से रूपपुर-सैफपुर सम्पर्क मार्ग पर लंबाई 1.40 किमी लागत 37.72 लाख, कुंदरकी से ढकिया जुम्मा संपर्क मार्ग पर लंबाई 350 मीटर लागत 18.31 लाख और शेखुपुर खास से ढकिया जुम्मा संपर्क मार्ग पर लंबाई 240 मीटर लागत 12.48 लाख में विशेष मरम्मत शुरू किया गया।
क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता : विधायक
विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार का संकल्प है। सीसी सड़क और नाली निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी। विधायक बोले प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
-
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, सहायक अभियंता सोमेंद्र सिंह, जेई शशिबाला, ग्राम प्रधान राम किशोर, ग्राम प्रधान अब्दुल मलिक, अरविन्द ठाकुर, संजय दिवाकर, रमन भूषण, नसीम खान, पंकज शर्मा, आमिर खान, सुभान, दिनेश कश्यप, जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, विनोद कश्यप, चरण सिंह, किशनलाल ,भगवान दास, वाहिद सैफी, अफसर, अय्यूव, रामचद्र, धर्मवीर सिंह सहित सैकड़ों की सख्या में ग्रामीण रहे।
फोटो संख्या चार से लेकर छह तक भेजे गए हैं,