फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार की देर रात को मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बदमाश गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। सोमवार की दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी बदमाश आलम उर्फ समीर निवासी सूफी जी की ज्यारत जामा मस्जिद थाना मुगलपुरा हाल निवासी रहमत नगर गली नंबर तीन करूला थाना कटघर है। आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी बदमाश के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार की रात को पुलिस और एसओजी की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश नया मुरादाबाद में है। पुलिस और एसओजी टीम ने उसकी घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार की दोपहर को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें