फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मांस तस्कर गोली लगने से घायल, सिपाही भी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और मांस तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी मांस तस्कर घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए। इस दौरान भागदौड़ में सड़क पर गिरने से एक सिपाही भी जख्मी हो गया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक मांस व अन्य सामान लदी कार बरामद की है।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि मूंढापांडे क्षेत्र में मांस तस्कर एक कार में मांस लादकर सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलने पर कटघर और मूंढापांडे की पुलिस अलर्ट हो गई। मूंढापांडे क्षेत्र में गणेश घाट के पास एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो चालक कार को जंगल की ओर लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। इस दौरान तस्करों की कार गड्ढे में फंस गई, खुद को फंसता देख कार सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लगी तो वह घायल होकर गिर पड़ा। साथी को घायल होते देख उसके दो अन्य साथी पैदल ही भाग निकले। इस दौरान भागदौड़ में सिपाही त्रिवेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। घेराबंदी कर पुलिस ने घायल तस्कर को पकड़ा। उसने अपना परिचय नाजिम निवासी करूला थाना कटघर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि घायल नाजिम पर बिलारी थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ हत्या, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक कार बरामद की, जिससे मांस, तमंचे और अन्य सामान लदा था। पुलिस नाजिम के फरार साथियों की तलाश में जुट गई है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें