फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को टांग में लगी गोली, सिपाही भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को टांग में लगी गोली, सिपाही भी घायल
विज्ञापन

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान टांग में गोली लगने से पच्चीस हजार का इनामी बदमाश जाकिर उर्फ बहरा घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भाग निकला। बदमाशों का पीछा करते समय एक सिपाही सड़क पर गिरने से घायल हो गया। सिपाही और बदमाश को ठाकुरद्वारा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि 25 मार्च को ठाकुरद्वारा के सुल्तानपुर दोस्त में दिनदहाड़े सराफ व्यास गौड़ से बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी जाकिर उर्फ बहरा का नाम सामने आया था। पुलिस बदमाश और उसके साथियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह ठाकुरद्वारा थाने के प्रभारी मोहित कुमार अपनी टीम के साथ कमालपुरी रोड पर भवालपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस कम्रियों ने उन्हें बाइक रोकने के लिए इशारा किया। इसी दौरान बदमाश बाइक की रफ्तार तेज कर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। तब बदमाशों ने बाइक गिरा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का दावा है कि पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश की दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसी बीच दूसरा बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम जाकिर उर्फ बहरा बताया है। आरोपी पर लूट, डकैती और हत्या के मामले दर्ज हैं। बदमाशों का पीछा करते वक्त सड़क पर गिरने से एक सिपाही विनीत पाल भी घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि जाकिर पर एसएसपी की ओर से पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 मार्च को सुल्तानपुर दोस्त चौराहा के पास से सर्राफ व्यास गौड़ की दुकान से दिनदहाड़े सोने-चांदी के आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया था। दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें