फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्वास्थ्य शिविर में 2416 पहुंचे, जांच में दो टीबी संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी व तंबाकू छोड़ने वाले हुए सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को लगाए गए सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में कुल 2416 मरीजों को जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अलग-अलग रोगों से संबंधित मरीजों की जांच की। जांच के दौरान दो लोग टीबी संक्रमित पाए गए, जिन्हें आगे के उपचार के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन




शिविर में 300 लोगों की प्रयोगशाला में जांच हुई, जबकि 102 लोगों की टीबी जांच और 167 की एचआईवी स्क्रीनिंग की गई। गैर संचारी रोगों के लिए 318 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। ईएनटी में 40, नेत्र रोग में 67, हड्डी रोग में 96 और जनरल मेडिसिन में 62 मरीजों को परामर्श मिला। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 62 गर्भवती महिलाओं की जांच की। नियमित टीकाकरण के तहत 66 बच्चों को टीके लगाए गए। पांच बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका भी लगाया गया। शिविर में लोगों को खानपान, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। टीबी का पूरा इलाज करा चुके मुस्कान, महेंद्र सिंह और पूजा तथा तंबाकू छोड़ चुके गुलफाम, सत्यप्रकाश और अमरनाथ को सम्मान मिला। आयुष्मान योजना से घुटना प्रत्यारोपण कराने वाली गीता और उषा दुआ को भी प्रमाणपत्र दिया गया। एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि आरबीएसके के तहत उपचार पाने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें