फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैंसिल जीएसटी नंबर से 23.31 करोड़ खरीद, कारोबारी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के लाजपत नगर निवासी कारोबारी अंशुल अग्रवाल ने फर्म के कैंसिल जीएसटी नंबर के जरिए 23.31 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीद दिखाकर जीएसटी विभाग से 2.73 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम के लिए दावा कर दिया। जीएसटी विभाग ने इस मामले की जांच की कारोबारी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले में कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राज्यकर खंड-छह मुरादाबाद के सहायक आयुक्त दमयंती गंगवार की ओर से कटघर के लाजपत नगर निवासी अंशुल अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि अंशुल ने ईमजी फूड्स के नाम से फर्म का पंजीकरण कराने के बाद 13 जुलाई 2017 को जीएसटी नंबर प्राप्त किया था। जीएसटी नंबर लेते हुए फर्म का पता लाजपत नगर दिया था। इस फर्म में ऑयल, सोयाबीन ऑयल, बटर एवं क्रीम की आपूर्ति पंजीकृत कराई थी। जीएसटी के पंजीकरण विभाग ने 19 नवंबर 2019 को जीएसटी नंबर कैंसिल कर दिया था। विभाग ने जांच की तो पता चला कि 2018-19 अंशुल अग्रवाल की फर्म ने शिव ट्रेनिंग कंपनी से 2018 के अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में 23.31 करोड़ रुपये का माल खरीदा है। इसके बाद 2.79 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम लेने का दावा किया है। जिस शिव ट्रेनिंग कंपनी के व्यापार का स्थल दिखाया गया था। वहां जाकर देखा गया तो कोई फर्म नहीं है। भवन स्वामी ने बताया कि उन्होंने अपना भवन किसी को किराये पर नहीं दिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें