फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना कोहरे के 23 ट्रेनें रद्द, फिर भी समय नहीं सुधार पा रहा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के कई हिस्सों में अभी बहुत अधिक कोहरा नहीं है। इसके बावजूद रेलवे ने 23 जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इससे ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या कम हो गई है, फिर भी रेलवे समय में सुधार नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 20 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

यह ट्रेन सोमवार देर रात दो बजे मुरादाबाद पहुंचनी थी, लेकिन मंगलवार रात 920 बजे पहुंची। इसके अलावा तमाम ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। रेल अधिकारी शिकायत पर यात्रियों को तर्क देते हैं कि ट्रेन दूसरे मंडल से ही लेट मिली थी। इस तरह एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर बचा जाता है। हर दिन एक्स (पहले ट्वीटर) पर सैकड़ों यात्री डीआरएम व रेल मंत्रालय को टैग कर ट्रेनों के लेट होने का पोस्ट डालते हैं। अधिकारी आश्वासन देते हैं कि यात्रा के समय को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वास्तव में कुछ नहीं होता। हर दिन दून, सप्तक्रांति, जनसाधारण, जनसेवा, लिंक जैसी ट्रेनों का लेट होना इसका उदाहरण है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि कोहरे के अलावा, रनओवर, ब्लॉक, मरम्मत कार्य आदि के चलते ट्रेनें लेट हो जाती हैं। रेलवे की परिचालन टीम समय में सुधार करने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को ये ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कितना लेट
13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट
22453 लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे 57 मिनट
12355 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट
14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट
15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटा 49 मिनट
13257 दानापुर-आनंदविहार जनसाधारण एक्सप्रेस 20 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें