फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन में निगेटिव, अब आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आए पीटीसी के 23 पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस और पीएसी के जवानों का कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा है। पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में निगेटिव आए 23 पुलिस कर्मी आरटीपीसीआर लैब में पॉजिटिव आ गए हैं। इनके अलावा पीएसी बटालियन के 15 जवान और पुलिस लाइन के छह पुलिस कर्मी भी आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित आए हैं। इससे पीटीसी के अफसरों से लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। रैपिड एंटीजन में निगेटिव आए सभी पुलिस कर्मियों की आरटीपीसीआर जांच होगी।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट की प्रमाणिकता आरटीपीसीआर की तुलना में कम है। कई बार एंटीजन टेस्ट में माइल्ड लक्षण जांच में नहीं आते हैं। रैपिड टेस्टिंग संक्रमण के फैलाव के आकलन कर उसकी रोकथाम में मददगार है। इसमें निगेटिव आने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर कराए जाने का प्रोटोकाल भी है। स्वास्थ्य विभाग ने पीटीसी में पिछले दिनों तीन दिन टेस्टिंग कैंप लगाया। इसमें 160 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए थे। करीब 164 पुलिस कर्मी निगेटिव आए थे। 28 जुलाई को करीब 54 पुलिस कर्मियों के सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हो गई। रैपिड एंटीजन में निगेटिव आए पीटीसी के 23 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं। पीएसी 44 बटालियन के 15 जवान भी संक्रमित आए हैं। इनके अलावा पुलिस लाइन से छह पुलिस कर्मियों की आरटीपीसीआर से पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
डीएम कंपाउंड से कर्मी पॉजिटिव
मुरादाबाद। डीएम कंपाउंड से 48 वर्षीय एक कर्मचारी आरटीपीसीआर लैब की जांच में पॉजिटिव आया है। 29 जुलाई को कर्मचारी का सैंपल लिया गया था। इससे उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा है। गन्ना आफिस का 50 वर्षीय कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

- रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में करीब 70 फीसदी तक रिपोर्ट सही आती है। 30 फीसदी केस में माइल्ड लक्षण होने पर रिपोर्ट निगेटिव आती है। इसलिए निगेटिव रिपोर्ट वालों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाती है।
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
कोरोना मीटर
-----------------
आज के संक्रमित 155
अब तक संक्रमित 1865
आज मौत 01
अब तक मौत 53
अब डिस्चार्ज हुए 1035
एक्टिव मरीज 777
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें